आचार संहिता लागू होने के बाद शहर में 5843 जगहों से भिलाई निगम ने बैनर, पोस्टर आदि हटाए… धार्मिक ध्वज और तोरण को मंदिर समिति को सौंपा तो पुजारी ने किया धनयवाद

भिलाई। देश में आम चुनाव के घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गया है। भिलाई निगम क्षेत्र से 5843 स्थानों से सम्पत्ति विरूपण नियम के तहत बेनर, पोस्टर, तोरण, झण्डे को हटाया गया तथा दीवार लेखन को मिटाया गया। निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने निगम सभागार में अधिकारियो की.बैठक लेकर कहा था कि लोकसभा निर्वाचन हेतु निगम क्षेत्र में प्रभावशील आर्दश आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र में लगे राजनैतिक बेनर, पोस्टर, झण्डे,तोरण,दीवार लेखन को तत्काल हटा लिए जाए। निगम प्रशासन द्वारा सभी जोन क्षेत्र में सम्पत्ति विरूपण की कार्रवाई हेतु दो टीम का गठन कर जी.ई.रोड, बाजार क्षेत्र, शहर के मुख्य चौक चौराहे, मुख्य मार्ग, तथा अंदरूनी सड़कों मे लगाये गये 4982 पोस्टर, 260 स्थानो में लगे बेनर, 29 तोरण एवं अन्य राजनीति पार्टी के प्रचार प्रसार सामाग्री को हटाया गया है। इसी प्रकार 572 स्थानो से पुल पुलिया तथा अन्य.स्थानो पर किये गये राजनैतिक दीवार लेखन को गेरू से मिटाया गया। सम्पत्ति विरूपण के दौरान जोन 3 के टीम ने जगह जगह लगे धार्मिक ध्वज तथा तोरण को सुरक्षित उतार कर मंदिर समिति को सौंपा तो पुजारी ने निगम प्रशासन की टीम का प्रशंसा करते धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े...

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के हित में बड़ा और दूरगामी फैसला लेते हुए साड़ी की...