दुर्ग में करंट लगने से बहु-ससुर की मौत: नहाने के बाद कपड़े सूखा रही थी महिला, उसी वक्त लगा बिजली का झटका, बचाने आए ससुर भी चपेट में आए… दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में बे मौसम बारिश के बाद दुर्ग जिले से बड़े हादसे की खबर सामने निकलकर आ रही है। दुर्ग के गंजपारा क्षेत्र में बहू और ससुर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है की बहू मंजू सोनकर उम्र 30 साल कपड़े धोकर तार में कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान उसे बिजली का झटका लगा और उसे बचाने उसके ससुर शेखर सोनकर उम्र 49 साल पहुंचे वे भी बिजली की चपेट में आ गए। घरवालों के मुताबिक बहू नहाने के बाद गीले कपड़े जिस तार में सुखा रही थी उसमें करंट था। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना सिटी कोतवाली दुर्ग थाना क्षेत्र की है। जैसे ही हादसे के बारे में आसपास के लोगों को पता चला उन्होंने तुरंत बिजली विभाग में कॉल कर इलाके का बिजली को कटवाया ताकि यह करंट फैले न और उसके चपेट में कोई और न आए।

दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

वार्ड नंबर-37 की पार्षद श्रद्धा सोनी भी मौके पर पहुंची उन्होंने बताया कि, घटना सुबह 11:00-11:30 की है। मंजू सोनकर कपड़े धो रही थी इसके बाद वह तार में कपड़े सुखाने गई। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गई और उसे बचाते हुए उनके ससुर भी करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद उनकी सासू मां ने मोहल्ले के लोगों को इकट्ठा किया और इस हादसे के बारें में जानकारी दी। बिजली विभाग को कॉल कर इलाके का बिजली कटवाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के द्वारा दोनों को जिला अस्पताल दुर्ग भेजा गया।

वार्ड नंबर-37 की पार्षद श्रद्धा सोनी

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों के शव को मरचुरी में पीएम के लिए रखवा दिया गया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पार्षद ने कहा कि, शेखर सोनकर इस परिवार के मुखिया थे। गरीब परिवार की सरकार को मुआवजा के रूप में जरुर मदद करनी चाहिए। मृतक शेखर सोनकर सब्जी बेचने का कार्य करते थे। मृतके मंजू सोनकर के दो छोटे बच्चे हैं उनके सर के उनके मां का साया उठ गया। हादसे के बाद से ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। कौशल्या बाई सौनकर ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं। इस घटना के बाद बेटी, बेटे और उनके पूरे परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है। कौशल्या ने बताया कि उनकी बहू को दो छोटे छोटे बच्चे हैं। उन्होंने उनकी पढ़ाई लिखाई और जीवन यापन के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इलाके में गम का माहौल है। हालांकि अभी तक ये सामने नहीं आ पया है कि, करंट तर में कैसा फैला।

कौशल्या बाई सौनकर

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...