संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भिलाई ने आयोजित किया पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव… मैक्लेऑडस फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड द्वारा 43 स्टूडेंट्स का चयन

भिलाई। भिलाई के संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 12.03.2024 (मंगलवार) को मैक्लेऑडस फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (मुंबई) के द्वारा पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। मैक्लेऑडस फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (मुंबई) देश की सबसे तेजी से बढ़ती फार्मास्युटिकल कंपनियों में से एक है। विभिन्न चिकित्सीय क्षेत्रों में उनकी मजबूत उपस्थिति है। इस पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 12 विभिन्न कॉलेजों से फार्मेसी, एम. एस सी, बी.एस.सी, पॉलिटेक्निक एवं आई टी आई विभाग के छात्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत लेफ्टिनेंट कमांडर रंजीत उन्नीथन, (मुख्य प्रबंधक मानव संसाधन, मैक्लेऑडस फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड )द्वारा प्री प्लेसमेंट टॉक के साथ हुई। उन्होंने कंपनी, उसकी नीतियों और भर्ती प्रक्रिया के बारे में एक संक्षिप्त परिचय दिया और प्रस्तावित पदों से संबंधित छात्रों द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालो के जवाब दिए । साक्षात्कार प्रक्रिया में कुल 321 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार दौर के बाद 43 छात्रों का चयन किया गया साथ ही चयनित छात्रों को नियुकित पत्र दिया गया।

प्लेसमेंट प्रक्रिया पूरी होने के बाद लेफ्टिनेंट कमांडर रंजीत उन्नीथन कहा कि, “यह पहली बार है जब मैक्लेऑडस फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने कैंपस रिक्रूटमेंट के लिए छत्तीसगढ़ का दौरा किया है और मैं यहां इतनी अच्छी संख्या में प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को उपस्थित देखकर बहुत खुश हूं और आने वाले भविष्य में उम्मीदवारों को नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए संजय रूंगटा समूह में आना जारी रखूंगा ”। समूह के निर्देशक साकेत रूंगटा जी ने कहा कि संजय रूंगटा समूह अपने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। ग्रुप के अध्यक्ष श्री संजय रूंगटा ने कैंपस ड्राइव के सफल आयोजन के लिए प्लेसमेंट विभाग को बधाई दी है। और सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...