दुर्ग जिले के देशी-विदेशी मदिरा दुकान के लिए आहता का हुआ आबंटन: 53 अहातों के लिए 310 निविदाए हुई थी प्राप्त

दुर्ग। वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु दुर्ग जिले की कुल 53 देशी/विदेशी/कम्पोजिट मदिरा दुकानों के लिए ऑनलाईन माध्यम से निविदा आमंत्रित की गई थी। 12 अप्रैल 2024 से 25 अप्रैल 2024 तक विभिन्न निविदा दाताओं द्वारा ऑनलाईन निविदा प्रकिया से जिले के 53 अहातों के लिए कुल 310 निविदाए प्राप्त हुई।, इन निविदाओं में से 309 निविदाए पात्र पाई गई तथा एक निविदा जो कि विदेशी मदिरा दुकान जेवरा सिरसा के लिए प्रस्तुत की गई थी जो तकनीकी कारणों से निरस्त की गई, पैन कार्ड संलग्नल न होने के कारण निरस्त की गई। जिले में सर्वाधिक 16 निविदाएँ देशी / कम्पोजिट मदिरा दुकान ननकट्ठी के लिए प्राप्त हुई तथा कुल 9 दुकानों में एकल निविदा प्राप्त हुई।

जिले के देशी मदिरा दुकान अण्डा, देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान पुरैना, विदेशी मदिरा दुकान चरोदा के लिए कोई भी निविदा प्राप्त नहीं हुई। सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल से प्राप्त जानकारी अनुसार प्राप्त निविदाओं में से सफल निविदा दाता का चयन 10 मई 2024 को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में एवं सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल एवं एन.आई.सी. दुर्ग प्रभारी एल.बी. सिंह तथा निविदा दाताओं की उपस्थिति में ऑनलाईन पद्धति से किया गया। निविदा प्रक्रिया में सर्वाधिक बोली कम्पोजिट टी.पी. नगर भिलाई हेतु प्राप्त हुई जिसकी राशि 4475200/- है, साथ ही न्यूनतम बोली कम्पोजिट मदिरा दुकान टी.पी. नगर सिकोला दुर्ग हेतु दी गई जिसकी राशि 200000/- है। जिले की देशी मदिरा दुकान मरोदा हेतु एक समान बोली 1683000/- रूपये कमशः दो निविदा दाता द्वारा एक समान बोली प्राप्त होने पर उक्त मदिरा दुकान हेतु सफल निविदा दाता का चयन प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर किया गया।

इसके अलावा तीन निविदा दाताओं को जिले में दो अहातों हेतु उच्चतम बोली प्राप्त होने पर सफल निविदा दाता चयनित किया गया। इनमें कम्पोजिट मदिरा दुकान अंजोरा, विदेशी मदिरा दुकान नयापारा तथा देशी मदिरा दुकान धमधा, कम्पोजिट मदिरा दुकान तितुरडीह तथा देशी मदिरा दुकान जुनवानी, कम्पोजिट मदिरा दुकान कोहका तथा देशी मदिरा दुकान जामुल, विदेशी मदिरा दुकान जामुल में अहाता का आबंटन किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...