CG में कुलपति बर्खास्त: भर्ती घोटाला मामले में दुर्ग के इस VC पर गिरी गाज, राज्यपाल ने कर दी सेवा समाप्त

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में राज्यपाल ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति को बर्खास्त कर दिया है। विश्वविद्यालय में फर्जी भर्ती करने को लेकर उनकी सेवा समाप्त की गई है। इस संबंध में राजभवन से आदेश जारी कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 17 अंतर्गत राज्यपाल एवं कुलाधिपति, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग द्वारा डॉ. राम शंकर कुरील को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग के कुलपति के पद से तत्काल प्रभाव से हटाये जाने का आदेश दिया गया है।

कुलपति कुरील के खिलाफ भर्ती घोटाले का आरोप लगा था। जिसको लेकर राज्‍यपाल से शिकायत की गई थी। राज्‍यपाल ने एक्शन लेते हुए गड़बड़ी की जांच के लिए तीन कुलपतियों की जांच कमिटी बनाई थी। इसमें कृषि विवि के कुलपति गिरीश चंदेल, पत्रकारिता विवि के कुलपति बलदेव शर्मा और सुंदरलाल मुक्त विवि के कुलपति वंशगोपाल सिंह मेम्बर थे। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर राज्‍यपाल ने कुलपति को बर्खास्‍त करने का आदेश जारी किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...