झारखंड के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क अभियान में जुटे छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री… राम विचार नेताम ने कहा- मुक्ति मोर्चा के कुशासन से मुक्त करेगी जनता

गिरिडीह , झारखंड। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम झारखंड के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के प्रवासी प्रभारी बनाए गए हैं। यहाँ वह लगातार सघन जनसंपर्क कर रहे हैं. उनके साथ प्रवासी प्रभारी(विधानसभा) के रूप में दीनानाथ यादव, देवेंद्र तिवारी, शैलेष शिवहरे, शशिनाथ तिवारी, ओमप्रकाश जायसवाल, संजय सिंह लगातार विधानसभा स्तर पर जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान मंत्री राम विचार नेताम ने कहा, झारखण्ड में जिस ओर जाओ सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पिता-पुत्र की जोड़ी ने राज्य के संसाधनों पर जिस तरह सेंध लगाई है, उसे जनता देख रही है। राज्य की जनता ने अब भाजपा को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री ने कहा, झारखण्ड में आदिवासी भ्र्ष्टाचार के सबसे अधिक शिकार हैं। अब वक्त आ गया है कि राज्य मुक्ति मोर्चा के कुशासन से मुक्त हो। उन्होंने कहा अब प्रदेश की जनता को सिर्फ भाजपा विकल्प के रूप में नज़र आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ही राज्य का सर्वागीण विकास कर सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...