CG – 12 नक्सली ढेर ब्रेकिंग: बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी… मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया… CM साय ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षाबलों को फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर में नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र के पीडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में हमारे सुरक्षाबलों को भारी सफलता मिली है। मुठभेड़ समाप्त हो चुका है, 12 डेडबॉडी नक्सलियों के मिले हैं। मैं इसके लिए सुरक्षाबलों को, अधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

जब से हम लोग सरकार में आए हैं नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी चाहते हैं कि प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो। डबल इंजन की सरकार होने के कारण इसका लाभ हमको मिल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ओडिसा के संबलपुर में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का रोड...

संबलपुर, ओडिशा। छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को ओडिशा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। संबलपुर में भाजपा ने बाइक रैली निकाली। मां समलेश्वरी...

छत्तीसगढ़ में RTE के तहत छात्रों की चयन प्रक्रिया...

चयनित विद्यार्थियों को एसएमएस से मिलेगी सूचना एक जून से 30 जून तक लेना होगा प्रवेश बची सीटों के लिए 1 से 8 जुलाई तक पुनः...

झारखंड के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क अभियान...

गिरिडीह , झारखंड। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम झारखंड के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के प्रवासी प्रभारी बनाए गए हैं। यहाँ वह लगातार...

CG – मामूली सी विवाद में 10 साल के...

मामूली सी विवाद में 10 साल के बच्चे ने मौत को लगा लिया गले डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हैरान करने वाली घटना सामने...

ट्रेंडिंग