CG – मातम में बदली प्री होली सेलिब्रेशन पार्टी: दोस्तों के साथ पार्टी सेलिब्रेट करने रिसार्ट पहुंचा था युवक, हाइटेंशन वायर की चपेट में आया, चले गई जान

मातम में बदली प्री होली सेलिब्रेशन पार्टी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक रिसार्ट में करंट लगने से खैरागढ़ के युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी अनुसार खैरागढ़ गोलबाजार के व्यवसायी गौतम सालेचा के 25 वर्षीय पुत्र यश सालेचा की करंट लगने से जान चली गई। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, खैरागढ़ निवासी यश सालेचा रविवार को सुबह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने कार से रायपुर आया था। यश अपने दोस्तों के साथ पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के खारून नदी के पास पेटल्स फार्म्स (रिजॉर्ट) में प्री होली पार्टी सेलिब्रेट कर रहा था।

पार्टी के दौरान सभी युवक रिजॉर्ट के स्वीमिंग पूल में बॉल गेम खेल रहे थे। यश स्वीमिंग पूल साफ करने वाले वाइपर को हटाकर दूसरी ओर रख रहा था। इस दौरान ऊपर लगे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में यश आ गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद छात्र के शव को खैरागढ़ स्थित निज निवास में भेज दिया गया। इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस आगे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...