“पड़ोसी कपल करते है खुलेआम रोमांस, मना करने पर जान से मारने और दुष्कर्म करने के देते है धमकी”… परेशान महिला ने की पुलिस में शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

परेशान महिला ने की पुलिस में शिकायत

डेस्क। बंगलूरू में पानी की किल्लत और ट्रैफिक जाम की परेशानियों के बीच एक महिला ने पुलिस थाने में एक अजीबोगरीब शिकायत लेकर पहुंची। अवलाहल्ली इलाके में रहने वाली 44 वर्षीय महिला ने अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, महिला ने आरोप लगाया कि उनका पड़ोसी जोड़ा खिड़कियों और दरवाजों को खुला रखकर रोमांस करता है, जिससे न केवल उन्हें चिढ़ होती है, बल्कि उन्हें हिंसा की धमकी भी मिली है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका पड़ोसी खुलेआम छेड़खानी करता है, जिससे उनका पूरा परिवार निराश है। स्थिति तब बिगड़ गई, जब महिला द्वारा अपनी परेशानी व्यक्त करने पर जोड़े ने उन्हें जान से मारने और उनके साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी। महिला ने दावा किया कि मकान मलिक और उसका बेटा भी आरोपी जोड़े के समर्थन में है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504, 506, 509 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में...