ED ने किया मुख्यमंत्री को गिरफ्तार: शराब घोटाला का है मामला… पूछताछ के बाद किया अरेस्ट; CM हाउस के सामने मंत्री और कार्यकर्ताओं का हुजूम

ED ने शराब घोटाले में मुख्यमंत्री को किया अरेस्ट

नई दिल्ली। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देश की राजधानी नई दिल्ली से आ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने शराब घोटली मामले में गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। ED ने पहले 10वां समन जारी किया था और उसके बाद उनके आवास पर पहुंची। जहां सीएम से दो घंटे तक पूछताछ की। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। CM हाउस के बाहर मौजूद दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि अगर सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी होती है तो जेल से सरकार चलाई जाएगी। सीएम अपना इस्तीफा नहीं देंगे।

कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया था इंकार
शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से आज ही बड़ा झटका लगा था। हाई कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और तेलंगाना विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता जैसे कई हाई प्रोफाइल लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मनीष सिसोदिया और संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। कविता ईडी की 23 मार्च तक रिमांड पर है।

क्या है कथित शराब घोटाला?
आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार, 17 नवंबर 2021 को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एक्साइज पॉलिसी 2021-22 को लागू किया था । नई पॉलिसी के तहत, शराब कारोबार से सरकार बाहर आ गई और पूरी दुकानें निजी हाथों में चली गईं। दिल्ली सरकार का दावा था कि नई शराब नीति से माफिया राज खत्म होगा और सरकार के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, ये नीति शुरू से ही विवादों में रही और जब बवाल ज्यादा बढ़ गया तो 28 जुलाई 2022 को सरकार ने इसे रद्द कर दिया। कथित शराब घोटाले का खुलासा 8 जुलाई 2022 को दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव नरेश कुमार की रिपोर्ट से हुआ था। इस रिपोर्ट में उन्होंने मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। इसके बाद सीबीआई ने 17 अगस्त 2022 को केस दर्ज किया। इसमें पैसों की हेराफेरी का आरोप भी लगा, इसलिए मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए ईडी ने भी केस दर्ज कर लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग संभाग में सनसनीखेज मामला: पति-पत्नी के बीच हुआ...

बालोद, दुर्ग। दुर्ग संभाग में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद जिले में पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया की पत्नी ने गुस्से में...

छत्तीसगढ़ व्यापमं: विभिन्न प्रवेश और पात्रता परिक्षाओं की तिथियों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परिक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया...

दुर्ग का मामला: अंधविश्वास में युवक ने काट ली...

दुर्ग। दुर्ग जिले में अंधविश्वास में एक युवक ने अपनी जीभ काट ली। जी हां आपने सही सूना, जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने जारी किया बयान…...

रायपुर। छत्तीसगढ़ PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद प्रक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि- तीन चरणों के मतदान के...

ट्रेंडिंग