दुर्ग में युवक का मर्डर: पहले लगाया मोबाइल चोरी का आरोप, फिर जेब में रखे पैसे लगा छीनने… विरोध करने पर युवक के सर पर पटक दिया बोल्डर, चले गई जान… SP शुक्ला की तत्परता से आधे घंटे में आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक युवक की हत्या हो गयी है। हत्या की वजह मोबाइल चोरी को लेकर आपसी विवाद बताया जा रहा हैं। SP शुक्ला की तत्परता से आरोपी आधे घंटे में ही पकड़ा गया है। घटना मोहन नगर क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर कुर्मी भवन के पास की है। न्यू आमापारा का रहने वाला गणेश यादव अपने दोस्त दीपक यादव और शिव के साथ कुर्मी भवन के मोड़ में बैठकर शराब पी रहे थे। तभी वहां राजेश उर्फ गोलू यादव (27) पहुंचा।

मोबाइल की बात पर हुआ विवाद
राजेश यादव के पहुंचते ही आरोपी गणेश यादव ने अपने दोस्त शिवा के मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया और उससे जेब में रखे रुपए छीनने लगा। जिस पर राजेश ने विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। जो कुछ देर बाद मारपीट में तब्दील हो गया और आरोपी गणेश जिस बोल्डर में बैठा था, उसी बोल्डर को उठाकर मृतक के सर में पटक दिया। जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर उसके परिजन वहां पहुंचे। वहीं गंभीर रूप से घायल राजेश यादव को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी शुक्ला मौके पर पहुंचे, आधे घंटे में आरोपी गिरफ्तार
परिजनों ने डायल 112 को फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। खबर लगते ही एसपी जितेंद्र शुक्ला खुद मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में क्राइम टीम प्रभारी कपिल देव पांडे भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मोहन नगर प्रभारी ट्रेनी डीएसपी भी पेट्रोलिंग को लेकर वहां पहुंची। एसपी शुक्ला ने तत्काल आरोपी के संभावित ठिकानों पर सबको रवाना कर दिया। आधे घंटे के भीतर आरोपी गणेश यादव को स्टेशन की तरफ भागते हुए पकड़ा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3...

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जूनापारा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ...

एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी स्नेहिल अधिरवार ने अंतरराष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के आइची-नागोया में...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

CG Crime : कांग्रेस नेता और पत्नी पर जानलेवा...

सरगुजा। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 15 से 20 बदमाशों ने कांग्रेस नेता...