CG – कारोबारी के थे मां से अवैध संबंध: नाराज बेटे ने प्रेमी के सीने में घोंपा चाकू फिर… ऐसा खुला मौत का राज, पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

क्राइम डेस्क। मां के साथ अवैध संबंध के कारण बेटे ने एक कारोबारी की हत्या कर दी है। यह मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सारंगढ़ क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां एक युवक ने एक कारोबारी की हत्या‌ कर दी‌ है। इस हत्या की वजह कारोबारी का युवक की मां के साथ अवैध संबंध का होना बताया‌ जा रहा है‌।

सारंगढ़ पुलिस ने कारोबारी अभिषेक केशरवानी की हत्या के मामले में खुलासा करते हुए कर्नाटक से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि यह हत्या अवैध संबंध होने के कारण की गई है। पुलिस के मुताबिक व्यापारी अभिषेक का एक महिला के साथ मिलना जुलना हुआ करता था। जिसे लेकर महिला के बेटे को शक था कि व्यापारी और उसकी मां का अवैध संबंध चल रहा है। इसके बाद बेटे ने महिला के प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए उसका मर्डर प्लान तैयार कर उसकी हत्या की है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि उसे जब शक हुआ तो उसने अपनी मां के आशिक को मारने का प्लान तैयार किया। वारदात वाले दिन व्यापारी अभिषेक कोसाबाड़ी से जाने वाला था। जहां युवक प्लान करके पहले से छुपा हुआ था। जैसे ही व्यापारी कोसाबाड़ी पहुंचा, तब युवक उससे कुछ पूछने के बहाने उसे रोक लिया। जैसे ही व्यापारी वहां पर रुक युवक ने उसके ऊपर धारदार चाकू से एक के बाद एक हमला करना शुरू कर दिया। वही हमले में व्यापारी अभिषेक केसरवानी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार युवक को हत्या के 1 दिन पहले ही अपनी मां के अवैध संबंध की जानकारी लगी थी। इस बात से वह बेहद गुस्से में था और मां के प्रेमी की हत्या करने के बाद युवक सबसे पहले अपनी बाइक से भाग कर रायपुर पहुंचा। उसके‌ बाद यहां से युवक कर्नाटक भाग गया। पुलिस ने आरोपी के नंबर को सर्विलांस पर डाला हुआ था। जैसे ही पुलिस को उसके कर्नाटक में होने की खबर मिली, पुलिस की टीम कर्नाटक पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर रायगढ़ लेकर आ गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके ऊपर हत्या का मामला दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...