CG में मर्डर और सुसाइड का मामला: देर रात संबंध बनाना चाहता था पति… पत्नी ने किया मना और पत्थर से कुचला सिर… फिर पेड़ में लगा ली फांसी

CG में मर्डर और सुसाइड का मामला

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मर्डर और आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने पहले अपने पति की हत्या की फिर खुद भी पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है की पूरा मामला चरित्र शंका और शारीरिक संबंध बनाने से मना करने का है। मामला पोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नागपुर चौकी का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम सोनवर्षा के राधा रमन नगर में प्रदीप पंडो (23) अपनी पत्नी बाल कुंवर (22) के साथ रहता था। बुधवार रात दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बाल कुंवर ने पत्थर से प्रदीप पंडो पर वार कर दिया। सिर पर आई गंभीर चोट के कारण प्रदीप पंडो मौके पर गिर गया। उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई।

पति की मौत के बाद बालकुंवर सदमे में आ गई। वो घर से बाहर निकली और पास ही पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। देर रात परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने इसकी सूचना नागपुर पुलिस चौकी को दी।

घटना की सूचना पर नागपुर चौकी प्रभारी दिनेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को युवक का शव घर में और उसकी पत्नी का शव फांसी पर झूलता मिला है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस जांच में पता चला है कि प्रदीप पंडों और बाल कुंवर की शादी एक साल पहले हुई थी। प्रदीप पंडो ग्राम गदबदी का रहने वाला था। शादी के बाद एक सप्ताह तक बाल कुंवर ससुराल में रही, फिर वापस आकर अपने मायके में रहने लगी। बीच-बीच में पति प्रदीप ससुराल आकर रहता था। दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर संदेह करते थे।

बाल कुंवर की मां के मुताबिक पति-पत्नी के बीच संबंध बनाने को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था। बुधवार देर रात विवाद से आक्रोशित बाल कुंवर ने बड़े पत्थर से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

झगड़े की आवाज सुनकर बाल कुंवर की मां इंद्र कुंवर मौके पर पहुंची। कमरे में प्रदीप का शव पड़ा था। बाल कुंवर कमरे से बाहर निकल गई। उसने घर से 40 मीटर दूर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। घटना की जांच में चिरमिरी सीएसपी दीपिका मिंज, पोड़ी थाना प्रभारी गंगा राम पैकरा, नागपुर चौकी प्रभारी दिनेश चौहान और टीम जुटी है। अंबिकापुर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स भी घटनास्थल पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...