भिलाई निगम के सफाई कर्मियों संग उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने खेली फूलों की होली… कर्मियों के चेहरों में आई मुस्कान

भिलाई। भिलाई खुर्सीपार में निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने सफाई कर्मियों संग फूलों की होली खेली। सभी सफाई मित्रों को दया सिंह ने मिठाई दी और उन्हें खुशियों की होली की शुभकामनाएं दी। दया सिंह ने कहा कि होली पर खुशियों का रंग हमेशा रहे। इन्हें हम सफाई कर्मी कहते हैं जो गलत है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन मित्रों को कोरोना फाइटर्स की संज्ञा दी है। ये हमारे के लिए फाइटर्स हैं। जो दिनभर परिवार से दूर होकर शहर की गंदगी साफ करते हैं। हर घर से कचरा उठाते हैं। इस दौरान दया द्वारा दिए गिफ्ट से कर्मियों के चेहरे खिल गए। दया सिंह ने सभी का आभार माना जो उनके निवास में पहुंचकर खुशियों की होली सेलिब्रेट किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...