दुर्ग में कार ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को ठोका, मौके पर मौत: रफ्तार में भागने के चक्कर में 3-4 लोगों को और ठोका… CCTV में कैद हुई कार इधर व्यापरी ने कहा- “मुझे मारने आए थे”; जानिए पूरा मामला

दुर्ग। दुर्ग जिले में हादसों का दौर जारी है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के समृद्धि बाजार के सामने एक तेज रफ्तार इनोवा कार चालक ने तेज रफ्तार में स्कूटी सवार को ठोकर मार दी। इससे स्कूटी चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। दरहसल घटना शनिवार शाम करीब 7.30 बजे के बीच समृद्धि बाजार के सामने गांधी स्कूल जाने वाली रोड की है। यहां एक सफेद रंग की इनोवा कार CG 04 NP 5566 तेजी से आई और स्कूटी CG 07 BK 0971 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसे चला रहे निखिल वर्मा उम्र 65 वर्ष साल निवासी साइन नगर सिकोला भाठा दूर जा गिरे। सिर में गहरी चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रथम दृष्टि में मामला दुर्घटना का लग रहा है। दुर्ग पुलिस भी इस मामले को दुर्घटना बता रही है, वहीं गोयल चुस्की चाय के संचालक ने आरोप लगाया है कि इनोवा कार जैन चुस्की चाय वालों की है और वो उन्हें मारने आई थी। बताया जा रहा है कि, दुर्घटना के बाद इनोवा चालक वहां से भागने लगा। काफी रफ्तार में होने के चलते वो संभल नहीं पाया और तीन-चार और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पदमनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा होने पर पुलिस ने भीड़ को इधर उधर किया। इसके बाद मृतक के शव का पंचनामा करके उसे जिला अस्पताल के पास स्थित मरचुरी में पीएम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना के बाद इनोवा कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कई जगह नाकेबंदी करके उसे पकड़ने के लिए तलाश की, लेकिन वो भागने में कामयाब हो गया। खबर लिखे जाने तक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, गोयल चुस्की चाय के संचालक भूपेश कुमार गोयल उर्फ अबीर गोयल ने इसे दुर्घटना ना बताकर हत्या बताया है। उसने बताया कि जिस इनोवा कार ने टक्कर मारकर एक की जान ली है वो रायपुर के जैन चुस्की वालों की गाड़ी है। गोयल चुस्की और जैन चुस्की के बीच ब्रैंड नेम को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। जैन चुस्की ने गोयल चुस्की के खिलाफ अब तक 4 बार एफआईआर दर्ज कराई है, लेकिन हर बार वो दस्तावेजों पर हार जाते हैं। जब वो कानून से नहीं जीत पाए तो उन्होंने उनकी हत्या करने की साजिश की है।

अबीर ने बताया कि उसके पास CCTV कैमरे की फुटेज कि वो इनोवा उनके घर के पास तीन से चार बार चक्कर काट चुकी थी। शाम को जब उनके बड़े भाई समृद्धि बाजार की तरफ घूमने गए तो उस इनोवा ने उन्हें पीछे टक्कर मारी। इसके बाद वो भागने के चलते कई अन्य लोगों को टक्कर मारा और उसमें एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। अबीर गोयल ने बताया कि उसके बड़े भाई को भी चोट लगी है और उसका उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि वो इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। आरोप है कि कांग्रेस...

IPS GP सिंह की पुलिस विभाग में होगी जल्द...

रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के कंपल्सरी रिटायर किए गए अफसर जी.पी.सिंह की बहाली और विभाग में वापसी पर विचार चल रहा है। इस सिलसिले...

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट: चपेट में आने से युवती...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से IED ब्लास्ट क खबर सामने आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र...

दुर्ग पुलिस का 21 डेज चैलेंज: 21 दिन हेलमेट-सीट...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा खास पहल करते हुए 21 डेज चैलेंज की शुरुआत की गई हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस...

ट्रेंडिंग