CG – 6 नक्सली ढेर: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी… जवानों के साथ मुठभेड़ में डिप्टी कमांडर, 2 महिलाएं सहित 6 नक्सलियों की मौत… लाखों रुपए थे इनाम घोषित

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां माओवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में जवानों ने 6 माओवादियों को मार गिराया है। मारे गये नक्सलियों में डिप्टी कमांडर सहित दो महिला नक्सली शामिल है। पुलिस अधिकारियों की माने तो मारे गये नक्सलियों पर लाखों रुपए का इनाम घोषित है। आपको बता दे कि माओवादियों ने आगामी 30 मार्च को बीजापुर जिला बंद का आह्वान किया है। माओवादियों के इस बंद के आह्वान से पहले ही जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 6 माओवादियों को मार गिराया है। इनमें नक्सलियों के प्लाटून नंबर 10 का डिप्टी कमांडर नागेश और दो महिलाएं भी शामिल हैं। महिलाओं में नागेश की पत्नी सोनी के मारे जाने की खबर है।

पुलिस की तरफ से सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद बरामद हुए हैं। यह मुठभेड़ सुबह 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। DIG कमलोचन कश्यप और एसपी जितेंद्र यादव बासागुड़ा के लिए रवाना हो गए हैं।

नक्सलियों के पोलमपल्ली क्षेत्र में आमद की सूचना पाकर बासागुड़ा से सीआरपीएफ, डीआरजी, कोबरा और पुलिस बल रवाना हुआ था। जंगल में नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने खुद को बचाते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तो 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए। अन्य फरार नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। पुलिस और सुरक्षा बल अभी घटनास्थल से लौटे नहीं हैं।

नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चिपुरभट्टी और तालपेरू नदी के किनारे हुई। जिन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया, वे प्लाटून नंबर 10 के बताए जा रहे हैं। शवों के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। एसपी जितेंद्र कुमार यादव पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

नक्सलियों ने 25 मार्च को होली दिन राहत कैंप में रहने वाले तीन ग्रामीणों की बासागुड़ा के कलारपारा में धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। मृतक ग्रामीण पोलमपल्ली, मारुडबाका के रहने वाले थे। नक्सलियों के फरमान के डर से इन ग्रामीणों ने राहत कैंपों में शरण ली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन ग्रामीणों को होली खेलने के बहाने बुलाकर उन पर हमला किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...