बिलासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव का विरोध: कांग्रेस कार्यालय के बाहर नेता आमरण अनशन पर बैठे… पार्टी दफ्तर में लगाया पोस्टर… बोले – न्याय दो! न्याय दो!

बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा से भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता जगदीश प्रसाद कौशिक, कांग्रेस भवन के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए है। दीवारों पर अपनी मांग को किया चस्पा और कहा कि बिलासपुर लोकसभा सीट से मुझे प्रत्याशी क्यों नही बनाया गया। मेरी तपस्या में क्या कमी रही है। पार्टी हाईकमान (स्टेट+सेंट्रल)समाधान करें। न्याय दो! न्याय दो! न्याय का हक मिलने तक आमरण अनशन पर।

उल्लेखनीय है कि, मंगलवार की रात ही कांग्रेस पार्टी ने देवेंद्र यादव को बिलासपुर से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद ही नेता विरोध पर उतर आए। आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता का नाम जगदीश प्रसाद कौशिक बताया गया है। कौशिक ने दीवारों पर अपनी मांग को चस्पा कर दिया है।

इधर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में नामांकन का आखिरी दिन है। आज ही कांग्रेस और भाजपा दोनो प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ पर्चा दाखिल किया। लेकिन कांग्रेस के लिए आज का दिन बहुत बड़ा झटका देने वाला रहा। बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर शहर की महापौर सकीरा साहू के साथ ही 6 पार्षदों ने भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में महापौर, पार्षदों के साथ ही लगभग 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...