CG में 16 साल की लड़की से हैवानियत: ब्रेकअप से नाराज था बॉयफ्रेंड… काम कर के लौट रही थी युवती को दोस्तों के साथ किया अगवा… रातभर किए गैंगरेप

CG में 16 साल की लड़की से हैवानियत

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लड़की का एक्स बाॅयफ्रेंड था, जिससे लड़की ने अपना ब्रेकअप कर लिया था। इसी बात से नाराज युवक ने अपने साथियों के साथ लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित लड़की की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लड़की एक दुकान में काम करती है। वह शाम को दुकान से घर लौट रही थी। उसी समय उसका एक्स बॉयफ्रेंड अपने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ पहुंचा और उसे रोक लिया। इसके बाद वह लड़की को बातों में उलझाकर अपने साथ एक सूने मकान में ले गए।

लड़की जब रात तक भी घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश करने के लिए निकले, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस बीच बुधवार सुबह लड़की किसी तरह उनके चंगुल से छूटी और घर पहुंचकर सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारा। वहां से दो लड़के पकड़े गए हैं। दोनों ही आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं लड़की का एक्स बॉयफ्रेंड भागा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी से लड़की का अफेयर चल रहा था। बाद में लड़की ने उससे ब्रेक-अप कर लिया। इसके चलते वह नाराज हो गया। शाम को जब लड़की काम से लौट रही थी तो आरोपी किसी दूसरे लड़के से बातचीत करने का आरोप लगाकर उसे अपने साथ ले गया। फिर दोस्तों के साथ मिलकर लड़की से गैंगरेप किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...