दुर्ग में पति-पत्नी ने होली के दिन मौत को लगाया गले: एक ही पेड़ से लटकते मिले दोनों के शव… घर से भागकर दोनों ने की थी शादी; हर एंगल से पुलिस कर रही जांच

  • होली के दिन सोमवार को मिली दोनों की लटकती लाश
  • मृतक-मृतिका दोनों के घरवालों को मंजूर नहीं था दोनों का प्यार
  • दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र का मामला

दुर्ग। दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ है। दरहसल पति-पत्नी ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। घटना सोमवार होली के दिन सबके सामने आया है। 6 महीने पहले दोनों ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि, दोनों के घर वाले इनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। ये मामला पाटन थाना क्षेत्र के खुड़मुड़ी गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान ओमलाल चक्रधारी उम्र 19 साल निवासी खुड़मुड़ा और द्रोपदी साहू उम्र 18 साल निवासी झींट के रूप में हुई है। सोमवार सुबह जब लोग रास्ते से गुजर रहे थे, तभी एक ही पेड़ पर दोनों की लाश लटकती देखी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पुलिस पहुंची।

बताया जा रहा है कि, पुलिस ने घटना स्थल पर एक बाइक भी बरामद किया है। मामले की सूचना परिजनों को दी गई, तब उन्होंने दोनों की पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन घर वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इसलिए दोनों ने भागकर शादी कर ली। बावजूद इसके परिजन उन्हें नहीं अपना रहे थे। इसलिए उन्होंने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने परिवारिक भय से खुदकुशी करने की पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि वो हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। लड़का और लड़की दोनों बालिग थे। वो दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...