भाजपा ने कांग्रेस के बिलासपुर प्रत्याशी देवेंद्र यादव पर किया करारा प्रहार, कार्टून जारी कर BJP ने कहा- कोयला चोर की गिद्ध नजर…

डेस्क। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। भाजपा, कांग्रेस सहित कई राजनितिक पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर चुके है। इस बीच भाजपा छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया के जरिये बिलासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्ट कर के बिलासपुर की जनता से कहा –

बिलासपुर की जनता सावधान, कोयला चोर की गिद्ध नजर अब आपके लोकसभा पर है।
किसी कोयले दलाल के कमीशन की क़ीमत भला बिलासपुर की जनता उपचुनाव से क्यों चुकाना चाहेगी?

आपको बता दे कि कांग्रेस के बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र यादव का नाम कोयला घोटाले में आया है। उन पर ईडी की जांच चल रही है। कोयला घोटाले में संलिप्त देवेन्द्र यादव पर कभी भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है, जिसकी वजह से भिलाई विधानसभा में समय से पूर्व उपचुनाव के बादल मंडरा रहे हैं। भाजपा ने बिलासपुर की प्रबुद्ध जनता से आह्वान किया है कि आप सावधानी से वोट करें, कही बिना सोचे समझे किया गया वोट बिलासपुर में उपचुनाव न करा दें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...