छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका: महापौर और 8 पार्षद भाजपा में हुए शामिल… एक झटके में बदली शहर सरकार; CM साय ने किया स्वागत

लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस को बस्तर में तगड़ा झटका

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण के नामांकन का आखिरी दिन है। इसी दौरान बस्तर में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। जगदलपुर में मेयर ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। जगदलपुर की महापौर और कांग्रेस नेता सफीरा साहू ने आठ कांग्रेस पार्षदों के साथ भाजपा ज्वाइन कर लिया है। सभी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश किया है। इसके साथ एक ही झटके में कांग्रेस की शहर सरकार बस्तर में बदल गयी है। आज ही लोकसभा के नामांकन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित प्रदेश सह प्रभारी बस्तर में है। आपको बता दें कि बस्तर में इस बार कांग्रेस ने कवासी लखमा को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा की तरफ से महेश कश्यप प्रत्याशी हैं। दोनों आज नामांकन के आखिरी दिन अपना पर्चा भर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...