कल दुर्ग के इस गांव में CM भूपेश करेंगे भेंट-मुलाकात: देखिए कल का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

भिलाई। CM भूपेश बघेल कल दुर्ग जिले में भेंट-मुलाकात करेंगे। दरअसल, साजा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बोरी गांव में सीएम भूपेश बघेल का भेंट-मुलाकात होगा। बोरी गांव भले ही दुर्ग जिले में आता हो लेकिन विधानसभा साजा में आता है। साजा बेमेतरा जिले में है। सीएम भूपेश कल बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा में भेंट-मुलाकात करेंगे। इसलिए बोरी गांव को चुना गया। इससे दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र और साजा विधानसभा भी कवर हो जाए। इसलिए कल सीएम भूपेश का भेंट-मुलाकात बोरी गांव में होगा। बोरी चुकिं तहसील बन गया है। तहसील कार्यालय का उद्दघाटन भी सीएम भूपेश करेंगे। इसके अलावा आत्मानंद स्कूल बोरी के बच्चों से मेल-मुलाकात कर बातचीत करेंगे। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। दुर्ग और बेमेतरा जिले के अधिकारियों ने दौरा भी कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...

CG में भाजपा नेता की हत्या : कार में...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष की जिंदा जलाकर हत्या कर...

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...