भिलाई में आगजनी: 5 कारों में लगी भीषण आग… धु-धु कर जल गई पांचों गाड़ियां, बीती रात हुई ये घटना; फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू; देखिये तस्वीरें

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक बार फिर से आगजनी की घटना हुई है। इस बार 5 गाड़ियों में आग लगी है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार और मंगलवार के मध्य की रात में इन 5 कारों में अचानक आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते सभी कार धु-धु कर जल उठी।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, ये घटना सेक्टर-7 भिलाई के गैरेज रोड की है। नेहरू नगर ओवरब्रिज के गैरेज के सामने रखी 5 गाड़ियों में आगजनी की घटना हुई है। फायर ब्रिगेड को सुचना मिलते ही अमला मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया। आग को रेलवे अंडरब्रिज की शेड की ओर जाने से रोका गया। हादसे का वजह अज्ञात है।

इसके पहले भी गर्मी के मौसम में नेहरू नगर अंडर ब्रिज में आगजनी की घटना हुई थी। कचरे में आग लगाना भारी पड़ गया था। जलता हुए कचरे का एक अंश जाकर अंडर ब्रिज की छत की प्लास्टिक शीट पर जाथ गिरा था। जिसके चलते अंडर ब्रिज की शीट पूरी तरीके से जल कर खाक हो गई थी। इस मौके पर अग्निशमनकर्मी महेंद्र चंदेल, धर्मेंद्र बंजारे, नागेश मार्कंडेय रूपेन्द्र, राजू लाल ने मोर्चा संभाला था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...