स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापर, पुलिस ने किया भंडाफोड़: ग्राहकों के सामने होती थी लड़कियों की कैटवाक, टूरिस्ट वीजा पर आती थी विदेश की युवतियां

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापर, पुलिस ने किया भंडाफोड़

आगरा। आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित राइव स्पा सेंटर में खुलेआम देह व्यापार का खेल चल रहा था। विदेशी युवतियों से ग्राहकों के सामने कैटवाक कराया जाता था। पसंद करने पर रेट तय करने के बाद केबिन में भेज दिया जाता था।स्पा सेंटर के लिए डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह पर भवन किराए पर लेने के बाद एक लाख रुपये प्रतिदिन की कमाई की जा रही थी।

थाईलैंड की युवतियां टूरिस्ट वीजा पर आईं थीं आगरा
ताजगंज पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के आरोप में सात युवतियों और आठ युवकों को जेल भेजा था। इनमें संचालक भी शामिल था। तीन युवतियां थाईलैंड, दो म्यामार, दो उत्तर पूर्वी राज्यों की रहने वाली थीं। पांचों विदेशी युवतियां महीनों से आगरा में रह रही थीं। थाईलैंड की युवतियों के पास टूरिस्ट वीजा था। वे नियम विरुद्ध स्पा सेंटर में थैरेपिस्ट बनकर नौकरी कर रही थीं। जबकि उनके पास थैरेपिस्ट का कोई प्रमाण पत्र भी नहीं था। इसलिए युवतियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा भी लगाई गई है। युवतियों के गैर कानूनी तरीके से शहर में रुके होने की एलआइयू को भी जानकारी नहीं थी।

व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजते थे ग्राहकों को फोटो
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के पुलिस को पुख्ता प्रमाण मिले हैं। पुलिस ने मौके से 1.44 लाख रुपये भी बरामद किए थे। यह रकम एक दिन की स्पा सेंटर की कमाई के थे। कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि विदेशी युवतियों को ठेके पर बुलाया जाता था। पांच-सात महीने काम करने के बाद वह वापस चली जाती थीं।

स्पा सेंटर के संचालक अमित मिश्रा ने ग्राहकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था। वह ग्राहकों को उस ग्रुप पर युवतियों के फोटो भेजा करता था। ग्राहकों के आने पर उनके सामने युवतियों से कैटवाक कराया जाता था। स्पा सेंटर के लिए लाइसेंस तो लिया गया था। मगर, इसमें अनैतिक गतिविधि चल रही थीं। इसलिए फिलहाल ताला लगा दिया गया है। स्पा सेंटर को सील करने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।

ताजगंज क्षेत्र में मंगलवार को बंद रहे स्पा सेंटर
शहर में बड़ी संख्या में स्पा सेंटर खुल गए हैं। इनमें से अधिकांश स्पा सेंटर ताजगंज क्षेत्र में हैं। राइव स्पा सेंटर के मालिक, कर्मचारी और युवतियां व ग्राहकों के जेल भेजे जाने के बाद स्पा सेंटरों से ताले लटक गए। पूर्व में भी पुलिस की कार्रवाई के बाद स्पा सेंटर बंद हो गए थे। कई स्पा सेंटर नियम विरुद्ध ही संचालित हो रहे हैं। कमाई के लिए स्पा सेंटरों में युवतियों से देह व्यापार कराया जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...