CG – सरपंच सहित 4 लोगों की मौत: रिवर्स करने के दौरान कार खदान में गिरी… 15 साल की लड़की ने तैरकर बचाई जान

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतक में एक सरपंच भी शामिल है। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक कार पानी से भरे खदान में गिर गई। हादसे में किसी तरह एक लड़की तैरकर बाहर आने में कामयाब रही, जबकि चार लोग अंदर ही डूब गए। डूबे 4 लोगों में एक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है, जबकि 3 की तलाश रेस्क्यू टीम कर रही है।

हादसे में अकेली बची लड़की को मामूली चोट आई है। उसके मुताबिक कार से 5 लोग ओडिशा से टिमरलगा गांव लौट रहे थे। तभी गांव से पहले खदान के पास शौच जाने के लिए कार को रिवर्स करने के दौरान गाड़ी नीचे पानी से भरे खदान में जा गिरी। इस हादसे में लड़की तैरकर बाहर निकल आई। राहगीरों की मदद से हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने 1 शव बरामद कर लिया है। पुलिस गोताखोरों की मदद से बाकी लोगों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि टीमरलगा के सरपंच महेंद्र पटेल अपने माता-पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी के साथ ओडिशा से लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...