बिलासपुर से पहले विधायक देवेंद्र ने दिखाई दुर्ग में ताकत; ट्रेन लेट हुई तो कार से बिलासपुर के लिए रवाना हुए… समर्थकों की जोरदार भीड़, स्टेशन तक छोड़ने मां भी पहुंची, देखिए तस्वीरें

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से पूर्ण विश्वास जताते हुए लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। भिलाई नगर विधायक इस लोक सभा चुनाव में बिलासपुर से सांसद का चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए आज गुरुवार के दिन विधायक देवेंद्र यादव दुर्ग रेलवे स्टेशन से इंटरसिटी ट्रेन से बिलासपुर जाने के लिए रवाना हुए। इस दौरान अपने विधायक देवेंद्र को बिलासपुर के लिए रवाना करने के लिए हजारों महिलाएं और पुरुष रेलवे स्टेशन पहुंचे।

हजारों की संख्या में लोगों ने विधायक का एक ओर जहां उत्साह बढ़ाया, उन पर विश्वास जताया कि उन्होंने जिस तरह से विधानसभा चुनाव जीत कर भिलाई नगर निगम क्षेत्र के जनता के हित और विकास के लिए काम किया है। वैसे ही बिलासपुर सांसद चुनाव जीत कर बिलासपुर क्षेत्र के जनता के हित और विकास के लिए काम करेंगे। इस विश्वास और आशा के साथ लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव को विदाई दी। पुष्प माला अर्पित किए।

कई लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर देवेंद्र के जीत की प्रार्थना कर प्रसाद लेकर पहुंचे। सैकड़ो मुस्लिम दल के लोगों ने उनके लिए दुआ की। इस दौरान अपने विधायक को दूर जाता देख के कई महिलाओं की आंखों में आंसू भी आ गए। रोते हुए महिलाओं ने विधायक यादव को विदाई दी। एक समय के लिए पूरा माहौल गमगीन हो गया।

सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोग विधायक से मिलकर बिलासपुर रवाना करने पहुंचे। इस दौरान वहां महापौर नीरज पाल सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नगर निगम के पार्षद उपस्थित रहे। बहुत देर तक ट्रेन का इंतजार करने के बाद जब इंटरसिटी ट्रेन समय का रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचा। तब विधायक ने फैसला किया कि वह अब बाय रोड बिलासपुर जाएंगे। फिर वे कार से बिलासपुर के लिए रवाना हुए।

बिलासपुर में आज विधायक देवेंद्र यादव का बिलासपुर में पहला दिन होगा। पहले दिन सबसे पहले माता का मंदिर में माता की पूजा अर्चना कर अपने लोकसभा चुनाव के शुरुआत करेंगे। फिर उसके बाद क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं और लोगों से मिलेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CM साय से मिले मीसाबंदी: सम्मान निधि बहाल करने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) ने मुलाकात कर अपनी सम्मान निधि पुनः शुरू करने के लिए आभार व्यक्त किया। मुलाकात...

छत्तीसगढ़ में बंपर वोटिंग: मतदान प्रतिशत में हुई 1.31...

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रदेश में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में अपनी सहभागिता प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शासकीय एवं...

महादेव बेटिंग एप में EOW का बड़ा एक्शन: दुर्ग,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर EOW की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। आज एक ही दिन में टीम ने रायपुर,दुर्ग,भिलाई,कांकेर,राजनांदगांव सहित...

CGBSE 10th 12th Result Declared: छत्तीसगढ़ में जारी हुआ...

रायपुर।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस साल के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। शिक्षा मंडल की तरफ से आज 10वीं...

ट्रेंडिंग