प्रेमिका और उसकी सहेली पर बिगड़ी नियत, बॉयफ्रेंड की हो गई हत्या: नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर फंदा डाला और खींच दिया… दम घुटने से चली गई जान… फिर लाश को फेक दिया कमरे से बाहर

प्रेमिका और उसकी सहेली पर बिगड़ी नियत, बॉयफ्रेंड की हो गई हत्या

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में कॉलेज छात्र के हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपनी सहेली के साथ मिल के किया है। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान लड़कियों ने बताया कि युवक ने उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। मना करने पर भी वो नहीं मान रहा था। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम पुटसूरा निवासी वीरेंद्र यादव (18) अपनी बहन के साथ बलरामपुर के वार्ड क्रमांक- 2 मरियमपारा में किराए से रहता था। वह कॉलेज में पढ़ रहा था। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे उसकी बहन को एक युवक ने फोन कर बताया कि वीरेंद्र बेहोशी की हालत में किसी युवती के घर के बाहर पड़ा है।

खबर मिलते ही वीरेंद्र की बहन पुनीता मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से भाई को हॉस्पिटल लेकर गई। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद बहन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। डीएसपी जितेंद्र खुंटे, बलरामपुर थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।

मृतक की बहन पुनीता की रिपोर्ट पर बलरामपुर सिटी कोतवाली में केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने युवती और उसकी नाबालिग सहेली को हिरासत में लिया। दोनों ग्राम पुटसूरा की ही रहने वाली हैं। यह दोनों भी किराए के मकान में रहकर कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं।

पूछताछ में युवती ने बताया कि उसका वीरेंद्र से अफेयर चल रहा था। होली के दिन वो उनके घर आया था। यहां उसे और उसकी सहेली को देख वीरेंद्र की नीयत बिगड़ गई। उसने दोनों से दुष्कर्म की कोशिश की। उसे मना भी किया, लेकिन वो नहीं माना।

इससे आक्रोशित होकर दोनों ने घर में रखी नायलॉन की रस्सी को पंखे की रॉड में फंसाया और फंदा बनाकर उसके गले में डाल दिया। इसके बाद दूसरे हिस्से को खींच दिया। इसके बाद दम घुटने से वीरेंद्र की मौत हो गई।

वीरेंद्र यादव की लाश को युवती और उसकी सहेली ने घर से बाहर फेंक दिया। इसके बाद दोनों अपने कमरे में चली गईं। मंगलवार सुबह उन्होंने देखा, तो वीरेंद्र यादव की लाश वहीं पड़ी थी। इसकी सूचना उन्होंने अपने एक परिचित युवक को दी, जिसने वीरेंद्र की बहन को कॉल कर भाई के वहां पड़े होने की जानकारी दी।

सिटी कोतवाली प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल युवती और उसकी नाबालिग सहेली को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...