जब कवासी लखमा ने मंच में से कहा- “मैं बेटे के लिए दुल्हन मांगने गया, पार्टी ने मुझे ही दूल्हा बना दिया”, कार्यकर्ता हुए लोटपोट; देखिये VIDEO… दादी की ये बात सुनकर आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा हमेशा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते है। कांग्रेस ने बस्तर लोकसभा सीट से कवासी लखमा को प्रत्याशी बनाया है। छत्तीसगढ़ में चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन भरने के आखिरी दिन बुधवार को नामंकन रैली के दौरान कवासी लखमा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिसकी चर्चा पुरे प्रदेश में हो रही है। जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कवासी लखमा ने बेहद मजाकिया अंदाज में कहा- मैं तो अपने बेटे के लिए दुल्हन मांगने गया था, लेकिन पार्टी ने मुझे ही दूल्हा बना दिया। आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी ने बस्तर के सीटिंग सांसद और PCC (प्रदेश कांग्रेस कमिटी) चीफ दीपक बैज का टिकट काटकर कवासी लखमा को प्रत्‍याशी बनाया है।

देखीये वीडियो…

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...