CG – स्कूली छात्रा का अपहरण कर रेप: छात्रा को जबरदस्ती ले गया नहर… जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, फिर हो गया फरार… अब आया पुलिस के गिरफ्त में

स्कूली छात्रा का अपहरण कर रेप

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कुछ दिन दिन पहले स्कूली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसके बाद से आरोपी फरार था। पुलिस को लगातार चकमा देकर चुप रहा था। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किया है। मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम संदीप तुरी है। वह ग्राम आमगांव का निवासी है। बताया जा रहा है कि, 9 मार्च को पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि नौ मार्च की सुबह 11 बजे स्कूल के फादर फोन करके बोले कि उनकी बेटी को बैग स्कूल के गेट के पास फेंका हुआ है, और वह स्कूल नहीं आई। इस सूचना पर महिला अपने भांजा के साथ अपनी बेटी को खोजने निकली थी। स्कूल के पास दोपहर 2 बजे एक लड़का के साथ पीड़िता दिखी, वह लड़का पीड़िता को छोड़कर भाग गया। मां ने बेटी से पूछने पर उसने बताया कि, लगभग 7 बजे संदीप तुरी नाम का युवक मोटर सायकिल से स्कूल गेट के पास आया। छात्रा का बस्ता फेंक दिया और उसे जबरदस्ती डराते-धमकाते हुए करौली स्टोर रूम से कुछ दूर नहर के पास झाड़ी में ले गया। यहां मारने की धमकी देते हुए पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के चिल्लाने पर उसे मोटर सायकिल में बैठाकर स्कूल के पास छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी के बाद पीड़िता और उसकी मां थाना लुण्ड्रा पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराई गया। एसपी विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लिया और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराई युवक की तलाश में जुट गए। तलाशी और जाँच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, आरोपी कोरिया पटना, विश्रामपुर, प्रतापपुर, शंकरगढ़ बलरामपुर और अन्य संभावित जगहों पर छुपा हुआ है। लेकिन पुलिस के पहुंचने पर आरोपी संदीप बार-बार अपनी जगह बदल कर फरार होने में कामयाब हो जाता था। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि, ग्राम लाउ राजपुर में आरोपी छुपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को पकड़ा लिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वेटेरन क्रिकेट: मार्लबोरो कप में भाग लेने इंग्लैंड रवाना...

भिलाई। भिलाई के वेटेरन क्रिकेटर के.राजगोपालन इंग्लैंड में होने वाले मार्लबोरो कप में भाग लेने इंग्लैंड रवाना हो गए है। 29 जून से 9...

CG IPS ट्रांसफर ब्रेकिंग: 9 IPS अफसरों के हुए...

रायपुर। राज्य सरकार ने 9 IPS अफसरों के तबादले किये हैं। दुर्ग के सीएसपी चिराग जैन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाकर बस्तर भेजना।

छत्तीसगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: रांची से गिरफ्तार हुआ आरोपी…...

जशपुर। जशपुर पुलिस ने एक तिहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रमोद गिद्धी को रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी की योजना मोबाइल...

भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास योजना के लिए...

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास की लॉटरी 3 जुलाई को होने वाली है। नगर पालिक निगम भिलाई में 3 जुलाई 2025 को...