लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ में दूसरे फेज के चुनाव के लिए ECI ने तय किया समय… राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में ये होगा वोटिंग का टाइमिंग

रायपुर। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत द्वितीय चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल 2024 को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार…

राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मोहला-मानपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

महासमुंद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, राजिम, कुरूद और धमतरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। महासमुंद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 9 मतदान केन्द्रों के लिए प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शेष मतदान केन्द्रों के लिए मतदान का समय प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सिहावा, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...