भिलाई में मछली करी के लिए पति ने दे दी जान: शराब पीकर घर आया, पत्नी से विवाद, फिर फांसी में झूल गया पति

भिलाई। मछली करी नहीं बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया और पति ने खुदकुशी कर ली। विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। तभी पति ने फांसी लगाकर जान दे दी।

सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। खुर्सीपार टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि लक्ष्मी नारायण नगर खुर्सीपार निवासी नितेश कुमार जेना 33 वर्ष शराब पीकर अक्सर घर आया करता था। घटना की रात भी शराब पीकर आया और पत्नी पिंकी के साथ मछली सब्जी में करी नहीं बनाने को लेकर विवाद हुआ।

दोनों के बीच देर तक विवाद हुआ और पत्नी रात 11 बजे आने मायके सेक्टर-7 चली गई। इधर गुरुवार को नितेश ने अपने ही घर पर लगे पंखे में फांसी का फंदा बनाकर झूल गया।

घटना सुभब7 बजे की बताई गई है। परिजन सुबह देर तक नितेश अपने कमरे का दरवाजा नही खोलने पर देर तक बाहर से उसे आवाज भी लगाया। लेकिन कमरे के भीतर से कोई हलचल नही होने पर खिड़की से मृतक के पिता विद्या चरण जेना ने झांकने लगा तब घटना की जानकारी हो पाई।

पुलिस ने बताया की मृतक नितेश टिस्कॉन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता था। जिसका विवाह 2019 में पिंकी के साथ हुआ था। मृतक के दो बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ED की बड़ी कार्रवाई: मंत्री के सचिव के नौकर...

डेस्क। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक तरफ जहां 7 मई को तीसरे चरण के लिए मतदान किया जाना है। वहीं दूसरी तरफ झारखंड में...

स्लीपर बस में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म: किसी को...

स्लीपर बस में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म क्राइम डेस्क। राजस्थान के चूरू जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां रतननगर थाना...

दुर्ग-भिलाई और रायपुर में बाइक-स्कूटी चोरी करने वाले चोरों...

भिलाई। दुर्ग-भिलाई और रायपुर में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दरहसल पुलिस ने एक व्यस्क आरोपी और...

दुर्ग में फिर से सड़क हादसा: स्कूटी ने दो...

दुर्ग। दुर्ग जिले के पाटन में एक बार फिर से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई...

ट्रेंडिंग