महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त की तारीख बदली: पहले 1 अप्रैल को आने वाला था महिलाओं के खातों में पैसा… CM साय ने बताई ये वजह; जानिए अब कब आएगी दूसरी किस्त…?

  • मार्च में हुई थी योजना की शुरुआत
  • 1 अप्रैल को आने वाली थी दूसरी किस्त
  • वित्तीय वर्ष खत्म होने की वजह से विलंब

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अधिकतर महिलाओं को महतारी वंदन योजना के दूसरी किस्त का इंतजार है। दूसरी किस्त को लेकर एक जरुरी अपडेट सामने आया है। योजना की दूसरी किस्त 1 अप्रैल को मिलने की बात सरकार ने कही थी लेकिन यह राशि अब 1 अप्रैल को नहीं आएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि, वित्तीय वर्ष खत्म होने की वजह से किस्त खातों में आने में विलंब होगा। गौरतलब है कि, मार्च में ही इस योजना की शुरुआत हुई थी। शनिवार को जब रायपुर के कांदुल में CM साय भाजपा के विजय बूथ अभियान में शामिल हुए तब उन्होंने इसकी जानकारी साझा की है।

कब आ सकती है अकाउंट में दूसरी किस्त?

मुख्यमंत्री साय ने जानकारी देते हुए बताया कि, हमने महतारी वंदन योजना के तहत 1 अप्रैल को महिलाओं को राशि जारी करने का वादा किया था। मगर अब ये 1 अप्रैल को नहीं हो पाएगा। क्योंकि वित्तीय वर्ष खत्म हो रहा है, तो 1 अप्रैल को छुट्‌टी का दिन होगा, मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। अब 2 और 3 तारीख को पैसे जारी कर दिए जाएंगे जो महिलाओं के खाते डायरेक्ट में आ जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...