भिलाई में मोटे डंडे से हत्या के आरोपी ने युवक की कर दी पिटाई: सोशल मीडिया में वीडियो वायरल… आरोपी नहीं हुआ गिरफ्तार, पीड़ित भी आदतन अपराधी; पुलिस ने कहा- किसी ने नहीं की शिकायत, अब अस्पताल जाकर पुलिस लिखेगी FIR

भिलाई। भिलाई में आए दिन मारपीट के मामले सामने आते रहते है। एक तरफ पुलिस आचार संहिता में अपनी ताकत दिखाने और बदमाशों में पुलिस का खौफ कायम करने फ्लैग मार्च निकाल रही है और वहीं वारंटियों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। इसी बीच छावनी थाना क्षेत्र से किसी भी आम इंसान को दहशत में डालने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, इस वीडियो में हत्या का एक आरोपी जो हाल ही में जेल से जमानत पर छूट कर आया है वो एक युवक की बीच सड़क में मोटे डंडे से बेरहमी से पिटाई कर रहा है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैम्प-1 सुभाष चौक का है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और वो अभी आजाद घूम रहा है। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ ये भी जांच का विषय है।

वीडियो बनाते रहे लोग
यहां दो दिन पहले 29 मार्च की देर शाम कुमार नाम का व्यक्ति डंडा लेकर कपनू नाम के युवक को बेरहमी से पीट रहा था। कुमार उसे सड़क पर गिराकर इतनी बेरहमी से पीट रहा है कि उसकी आवाजें सुनकर पूरा मोहल्ला उठकर ये मंजर देखने लग गया। कई लोगों ने इसका वीडियो बना लिया पर विडंबना ये है कि, किसी ने उसे युवक को मारने से नहीं रोका। आरोपी कुमार ने कपनू के साथ खड़े उसके साथी को भी मारा। जब कुमार मारपीट करके वहां से चला गया तो उसके दोस्त ने कपनू को सुपेला सरकारी अस्पताल पहुंचाया, वहां से गंभीर हालत के चलते उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।

आदतन अपराधी है दोनों: CSP
छावनी CSP हरीश पाटिल ने भिलाई टाइम्स से बातचीत करते हुए बताया कि, वीडियो के माध्यम से इस मामले की जानकारी उन्हें मिली। अब तक प्राथी के तरफ से कोई शिकायत लेकर नहीं आया है। जो व्यक्ति वीडियो में मार खाया है वो भी आदतन अपराधी है। मैंने थाना प्रभारी को इस मामले में आरोपी को पकड़ने निर्देशित कर दिया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी। उन्होंने कहा छावनी क्षेत्र में अपराधियों की धर-पकड़ जारी है। लगातार वारंटियों को कोर्ट के सामने पेश किया जा रहा है।

अस्पताल जाकर लिखेगी पुलिस FIR: TI
वहीं जब भिलाई टाइम्स ने छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर से बातचित की तो उन्होंने बताया कि, कपून आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ चोरी जैसे कुछ मामले दर्ज है और कुमार हत्या के मामले में जेल से छूट कर आया है। हम बार-बार कपून के परिवार वालों से बातचीत कर रहे की वो FIR लिखवाए। अब हम अपने स्टाफ को अस्पताल में कपून के परिवार के पास भेज कर FIR लिखवाने का प्रयास करेंगे और आरोपी को पकड़ेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...