दुष्कर्म पीड़िता से अस्पताल मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल: युवती के इलाज के लिए 22 लाख रुपए की राशि स्वीकृत… प्रेमी ने धोखे से बुलाया और करने लगा था झुमाझटकी, आ गई 11 हजार वोल्ट करंट के चपेट में

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल रेप पीड़िता से मुलाकात अस्पाल पहुचे। उनकी संवेदनशील पहल के चलते एक 19 वर्षीय युवती की जान बच गई। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से 22 लाख रू. राशि स्वीकृत कराई जा चुकी है। दरअसल 20 अक्टूबर 2023 को ग्राम गनपतपुर के ठिहाईपारा जंगल में 19 युवती के साथ दुश्कर्म हुआ था। इस दौरान हुई झुमा-झटकी में युवती 11 हजार वोल्ट के करंट के तार की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इसी हालत में छोड़कर दोनों आरोपी युवक फरार हो गये। कुछ समय बाद जंगल में कुछ लोगों ने युवती को अचेत अवस्था में देखा और घटना की सूचना पुलिस को दी गई, साथ ही युवती को बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस बीच पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी निलेश कुमार (कथित प्रेमी) एवं उसका साथी बेचन साय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती बलात्कार पीड़िता युवती के परिजनों ने खुद ही उसकी छुट्टी करा उसे घर ले गये। घर में उसकी सही देखभाल न हो पाने के कारण वह सेप्टीसिमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गयी। युवती की हालत दिन ब दिन बिगड़ती चली गई।

गंभीर हालत में घर में पड़ी युवती को उपचार के लिये रायपुर के किसी अच्छे अस्पताल में पहुंचाने के लिये आई.ओ.सी.एल. के एक स्थानीय अधिकारी ने पहल की। स्थानीय जिला प्रशासन की सक्रियता के बाद गंभीर हालत में युवती को रायपुर लाया गया। इस दौरान युवती आक्सीजन पर थी और उसका हीमोग्लोबिन 2 ग्राम पहुंच चुका था, उसके पूरे शरीर में संक्रमण फैल चुका था। उसके बचने की आस समाप्त हो गई थी। 22 फरवरी 2024 को कई घंटों के अथक प्रयासों के बाद भी युवती किसी भी शासकीय अस्पताल में भर्ती नही हो पाई। इसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुये पचपेढ़ी नाका के आगे एक निजी बर्न युनिट में भर्ती करा दिया गया।

स्वास्थ्यमंत्री जायसवाल को मामले की जानकारी होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुये मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से 2 किश्त में लगभग 22 लाख रू. राशि उपचार के लिये स्वीकृत कराई।

स्वास्थ्यमंत्री जायसवाल आज अचानक पीड़िता युवती का हाल जानने खुद अस्पताल पहंुचे। उन्होने युवती के परिजन से मुलाकात कर हाल चाल पूछा। साथ ही बलात्कार पीड़िता युवती से मिलने आईसीयू तक गये। वहां उन्होने युवती से बातचीत कर उसे ढ़ांढस बंधाया। साथ ही उसके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...