अजब गजब मामला: शख्स ने 62 रुपए में ऑनलाइन बुक किया राइड… डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद उबर ने थमाया 7.6 करोड़ का बिल… देखिए VIDEO

डेस्क। हमसब में से कई लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ऑटो या टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं. इसमें के कई लोग अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन प्री पेड टैक्सी का उपयोग करते हैं. लेकिन कई बार राइड में पैसे को लेकर बहस भी होती है. अक्सर देखा जाता है कि जर्नी की शुरुआत में फेयर अलग होता है और डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद वो बदल जाता है. अब इसी से संबंधित एक ताजा मामला सामने आया है. यहां प्री पेड टैक्सी कंपनी उबर ने एक कस्टमर के साथ कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से वो चिंता में पड़ गया. उसे उबर ने 7.5 करोड़ का बिल भेज दिया.

आपको बता दें कि दीपक तेनगुरिया नाम के एक यूजर ने आम दिनों के तरह ही ऑनलाइन राइड बुक की. उसने अपने डेस्टिनेशन तक जानें के लिए उबर से ऑटो बुक की. पहले उस राइड के लिए एप पर 62 रुपए दिख रहा था. लेकिन जैसे ही वो अपनी ट्रिप पूरी कर डेस्टिनेशन पर पहुंचा तो सारा मामला ही बदल चुका था. दीपको समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करें और ये कैसे हो गया. दरअसल उस राइड के लिए उसके मोबाइल पर 7.5 करोड़ रुपए का बिल दिखाई दे रहा था.

7.6 करोड़ की ट्रिप
आपको बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के मुताबिक उबर ने कस्टमर को 7 करोड़ 66 लाख 83 हजार 762 रुपए बिल थमाया. गौरतलब है कि इसमें बताया गया है कि ये इतना कैसे हुआ है. इसके मुताबिक जर्नी के लिए 1 करोड़ 69 लाख 74 हजार 647 रुपए है. इसके साथ ही 5 करोड़ 99 लाख 09 हजार 189 रुपए वेटिंग के लिए चार्ज किया है. सबसे बड़ी बात ये कि ये ट्रिप कैंसिल नहीं हो रहा है. जिसकी वजह से ये बिल लगातार बढ़ता जा रहा है.

कंपनी ने मांगी माफी
सबसे हैरानी वाली बात ये हैं कि उबर ने इस ट्रिप के लिए डिस्काउंट भी दिया है. ये डिस्काउंट कुल 75 रुपए का है. जिसके बाद दीपक को ट्रिप के लिए 7 करोड़ 66 लाख रुपए देने हैं. आपको बता दें कि यूजर ने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कंपनी का रिएक्शन सामने आया है. कंपनी ने इसके लिए माफी मांग ली है. कंपनी ने लिखा इस परेशानी के लिए बेहद अफसोस है. हमें कुछ वक्त दें. जल्द ही जांच करने के बाद परेशानी पर अपडेट किया जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...