बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई द्वारा होली मिलन समारोह: विजय बघेल ने वार्डवासियों के साथ खेली फूलों की होली… “मोर संग चलो रे” भी गाया

भिलाई। बोल बेम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई द्वारा महा होली पर्व का आयोजन किया गया। खुर्सीपार के लक्ष्मी नारायण वार्ड में 101 किलो गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेली गई। इस दौरन मुख्य अथिति के रूप में विजय बघेल और विशिष्ट अथिति के रूप में दीपक ताराचंद साहू मौजूद रहे। भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा और शशि बघेल भी मौजूद रहे। लक्ष्मी नारायण वार्ड पहुंचते ही विजय बघेल का वार्ड वासियों ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। जब मंच से सांसद विजय बघेल ने “मोर संग चलो” एवं “होली फाग गीत” गाया तो पूरे वार्डवासी झूम उठे। अपने उद्बोधन में दीपक ताराचंद साहू ने कहा कि, होली का आनदमय श्रण फूलों की होली खेल बहुत आनंद आया। इस दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

विजय बघेल ने कहा कि, होली का ये श्रण अद्भुत और आनंदमय रहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैं आपका अपना हु मेरे लिया जो लगे कही भी कोई जरुरत हो में उसे में पूरा करने की कोशिश करूंगा। वार्डवासियों और समिति के इस कार्यक्रम से सांसद प्रसन्न हुए और बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति का आभार माना।

मंच संचालक बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने सांसद विजय बघेल से कहा कि, पिछले साल भी होली मिलन समारोह में आप मौजूद थे। इस साल भी आप हमारे बीच मौजूद है। लोकसभा चुनाव में आप प्रत्याशी हैं उसके बाद भी आप अपना बहुमूल्य समय निकाल कर हमारे बीच पहुंचे, वार्डवासी और पार्षद आपका सदा ऋणी रहेंगे। इस दौरान मुकेश शर्मा, प्रमोद सिंह, राकेश प्रसाद, प्रशांत कुमार, विनय मानिकपुरी, पवन मिश्रा, अजीत यादव, रणजीत सिंह ढिल्लन, दिलावर यादव, मंजू मिश्रा, सविता सोनी, पुष्प राव, मंजू मिश्रा, सविता सोनी, पुष्प राव, सुभद्रा देवी समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...