लोकसभा चुनाव 2024: पूर्व CM भूपेश बघेल ने राजनांदगांव से भरा नामांकन… कांकेर से कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर ने भी भरा पर्चा, BJP के भोजराज नाग और पूर्व गृहमंत्री साहू भी दाखिल करेंगे नॉमिनेशन

भिलाई। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन का दौर चल रहा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत मौजूद रहे। सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर भूपेश ने लिखा कि- राजनांदगांव लोकसभा के हर नागरिक के भरोसे को साक्षी मानकर आज नामांकन दाखिल किया है। कांकेर से कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने भी पर्चा दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही आज महासमुंद से सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ताम्रध्वज साहू नॉमिनेशन भरने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर से बीजेपी उम्मीदवार भोजराज नाग भी आज ही नामांकन भरेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं बिहार के मंत्री नितिन नबीन समेत कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। वहीं भाजपा के प्रत्याशी की बात की जाए तो महासमुंद से बीजेपी प्रत्याशी रूपकुमारी 3 अप्रैल और राजनांदगांव से प्रत्याशी संतोष पांडेय 4 अप्रैल को पर्चा भरेंगे। दोनों नामांकन रैली में CM विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...