बीजापुर में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 8 नक्सली: सयुंक्त टीम निकली थी सर्चिंग पर… नक्सलियों ने शुरू की फायरिंग, जवानों ने दिया मुहतोड़ जवाब, बस्तर में 19 को है वोटिंग; IG बोले इस साल अब तक 37…

  • जॉइंट ऑपरेशन में निकली थी जवानों की टीम
  • 19 अप्रैल को होगी बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए वोटिंग
  • IG सुंदरराज पी बोले इस साल अब तक 37 नक्सली ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से नक्सलियों से सुरक्षाबलों का मुठभेड़ हुआ है। बताया जा रहा है कि, इस एनकाउंटर में जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और सभी के शव बरामद कर लिए गए है। इलाके में जवानों द्वारा सर्चिंग जारी है। मौके से जवानों ने AK-47, LMG जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि, सुबह जवानों ने 4 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए थे। दोपहर तक 4 और नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सली अभी भी वहां मौजूद हैं।

जॉइंट ऑपरेशन में निकली थी जवानों की टीम
मिली जानकारी के अनुसार, जवानों को जानकारी मिली थी कि कोरचोली और लेंड्रा के वन में भारी संख्या में गंगालूर एरिया कमेटी (GAC) के नक्सली उपस्थित हैं। इस सुचना के बाद बीजापुर से DRG, CRPF, कोबरा, बस्तर फाइटर्स, बस्तरिया बटालियन और CAF के जवानों की संयुक्त टीम बना कर सोमवार रात जॉइंट ऑपरेशन पर रवाना किया गया था। अगले सुबह करीब 6 बजे जवान गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के कोर इलाके में पहुंचे तब नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब दिया।

बस्तर में इस साल अब तक 37 नक्सली ढेर
बताया जा रहा है कि, सुबह करीब 50 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इसके बाद फायरिंग रुकी तो जवानों ने इलाके में सर्चिंग शुरू की, बस्तर रेंज IG सुंदरराज पी ने जानकारी देते हुए बताया कि, फिलहाल जवान मौके पर ही डटे हुए हैं। इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस घटना के साथ, इस साल अब तक बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में 37 नक्सली मारे गए हैं। बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आता है, जहां 19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...