CG – 3 नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म: कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी… फिर जंगल में ले जाकर किया गंदा काम… जिसे मदद के लिए बुलाया उसने भी होटल ले जा के किया रेप

3 नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म

3 नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म

जशपुर। छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव में तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता में दो सगी बहाने है। इस घटना को चार आरोपियों ने अंजाम दिया है। जिसमे दो बालिग है और दो नाबालिग है। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पत्थलगांव क्षेत्र के रहने वाली तीन नाबालिक बालिकाओं में दो सगी बहन समेत एक अन्य को आरोपियों ने अर्टिगा कार में बैठाकर किलकिला मंदिर ले गए, जहां से कापु होते हुए मैनपाट घूमने चले गए, रास्ते में आरोपियों ने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर सभी को पिला दी और मैनपाट के जंगल में तीनों लड़कियों को बेहोशी की हालत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

दुष्कर्म करने के बाद बदहवास हालत में तीनों बालिकाओं को पत्थलगांव लाकर बस स्टैंड में छोड़ दिया गया, जहां तीन में से एक बालिका ने अपने परिचित लड़के को फोन करके पूरे घटना की जानकारी देते हुए उसे मदद के लिए बुलाया, लेकिन जैसे ही वह लड़का पत्थलगांव पहुंचा, उसने तीनों नाबालिक लड़की में से अपने परिचित की लड़की को ले जाकर पत्थलगांव के जशपुर रॉड स्थित मिलन लॉज में दुष्कर्म किया।

दोनों लड़कियां काफी देर तक अपनी बहन के नहीं आने से परेशान लड़कियों ने घर में फोन कर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी तो परिजनों ने पत्थलगांव आकर पुलिस की मदद से खोजबीन करते हुए एक लॉज के कमरे में दोनों लड़का-लड़की को संदिग्ध हालत में पाया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दो बालक भी शामिल है। वहीं पुलिस ने होटल संचालक पर कार्रवाई करने बात कही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...