दोस्त ने उतारा मौत के घाट: दोस्त ने बनाया बहन का नहाते हुए Video, फिर करने लगा ब्लैकमेल, गुस्से में भाई ने कुल्हाड़ी से काट डाला

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक भाई ने गुस्से में आकर अपने दोस्त को कुल्हाड़ी से काट दिया। मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के चौबेपुर इलाके ताराचंद का शव बरामद हुआ था। इसी मामले की जांच करते हुए पुलिस ने हर्षित को गिरफ्तार किया था जो आखिरी बार उसके साथ था। पुलिस ने तब उससे पूछताछ की तो उसने सब बता दिया।

पूरा मामला जानकर पुलिस के भी होश उड़ गए। हर्षित ने बताया कि मृतक ताराचंद उसकी बुआ का लड़का था। उसने कुछ दिन पहले ही अपने जन्मदिन पर उसे बुलाया था। लेकिन ताराचंद ने उसकी बहन का नहाते समय वीडियो बना लिया और उसे दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।

ऐसे में उसने गुस्से में आकर पहले उसे शराब पिलाई और फिर उसे कुल्हाड़ी से काटकर खेत में फेंक दिया। इस पूरी घटना में उसके दोस्त शोभित ने भी मदद की, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: जेल से छूटे पूर्व कांग्रेस नेता ने की...

CG कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद पूर्व कांग्रेस...

CG Crime : खाना खाने के दौरान विवाद, कोटवार...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम उरबा में खाना खाने के दौरान...

CG News : पत्नी के चरित्र पर शक में...

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते एक शिक्षक और उसके बेटे...

CG News : बोरी में कई टुकड़ों में मिला...

कवर्धा। खेत में एक बोरी के भीतर युवक का शव कई टुकड़ों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में...