भिलाई में श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने “एक मुट्ठी दान – श्रीराम के नाम” अभियान का किया आगाज: अध्यक्ष मनीष पाण्डेय बोले – अभियान में उत्साह के साथ शामिल होकर इसे भव्य बनाए

भिलाई नगर। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा निरंतर 39वें वर्ष मध्य भारत के सबसे बड़े सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें भिलाईवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में “एक मुट्ठी दान – श्रीराम के नाम” अभियान के माध्यम से 01 से 15 अप्रैल तक समिति के सदस्यों द्वारा इस्पातनगरी के अलग अलग प्रखण्डों से दान स्वरूप अनाज संग्रहित किया जा रहा हैं।

इसी कड़ी में आज समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में वैशालीनगर प्रखंड पांच मंदिर गुरूनानक नगर एवं पश्चिम प्रखंड एचएससीएल कालोनी में अनाज संग्रहण किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा अभियान में उत्साह के साथ सम्मिलित होकर इस आयोजन को भव्य बनाने हेतु पूर्ण सहयोग दिया गया। मध्य भारत के इस सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में सभी उम्र, वर्ग के बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलायें वृहद पैमाने पर सम्मिलित होकर आयोजन की भव्यता बढ़ाने में अपना बहुमूल्य सहयोग दे रही हैं। श्रीरामनमवी के इस पावन पर्व पर भिलाईवासियों का उत्साह चरम पर हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...