CG में कांग्रेस को झटका: कई कांग्रेसी महिला नेत्री भाजपा में शामिल, कबीर पंथ के संत देवकर साहेब ने भी किया ज्वाइन

कई कांग्रेसी महिला नेत्री भाजपा में शामिल

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी में इस्तीफों का दौर लगातार जारी है। कांग्रेस नेत्री ने पार्टी छोड़ दी है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनिता रावटे ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। अनिता रावटे महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी है। अपने पत्र में अनिता रावटे ने पार्टी पर उपेक्षा और अपमान का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन पर भी सवाल खड़ा किया है।

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अनिता रावटे ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। आज महासमुंद में नामांकन से पहले मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेसियों की होड़ दिखी। महासमुंद जिला पंचायत की अध्यक्ष रही उषा पटेल, पूर्व में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और महासमुंद नगर पालिका की अध्यक्ष रही अनिता रावटे, महासमुंद नगर पालिका के उपाध्यक्ष रहे हरबंश सिंह ढिल्लों, पिथौरा नगर पंचायत के 4 बार के अध्यक्ष रहे देव सिंह निषाद, महिला नागरिक बैंक की अध्यक्ष रही अरुणा शुक्ला, जनपद पंचायत महासमुंद के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद पटेल का नाम शामिल होने वालों में प्रमुख रहा।

राष्ट्रीय संत गुरु असंग देव के शिष्य देवकर साहेब, जो कबीर पंथ के सन्यास परम्परा के संत हैं, उन्होंने भी अपने एक हजार साथियों के साथ भाजपा प्रवेश किया।

मालूम हो कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव रही अनिता रावटे ने कांग्रेस की प्राथमिकता से मंगलवार 2 अप्रैल को अपना त्याग पत्र सौंपा था। पत्र में विधानसभा चुनाव और लोकसभा में हो रही उपेक्षा का आरोप लगाया था। अनिता रावटे कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।

आज की सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर, सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू व पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, वर्तमान विधायकगण भावना बोहरा, खुशवंत साहेब, योगेश्वर राजू सिन्हा, सम्पत अग्रवाल, अनुज शर्मा भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...