दुर्ग और राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने ली इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर मीटिंग… बालोद के सीमा से लगे कांकेर और MMA जिले के अधिकारीयों से आपसी तालमेल बढ़ाने कवायद

दुर्ग। लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन भी अपनी तैयारी कर रहा है ताकि शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक मतदान हो सके। इसी कड़ी में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग और पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक झा ने ली इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर मीटिंग ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दुर्ग रेंज अंतर्गत जिला बालोद के सीमावर्ती कांकेर और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अधिकारीयों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समन्वय बैठक ली गई। जिसमे बालोद जिले की सीमा से जुडे क्षेत्रों की संवेदनशीलता को ध्यान रखते हुए आपसी तालमेल बढ़ाने व अन्य अवैधानिक व्यापार पर अंकुश लगाये जाने हेतु चर्चा की गई एवं विभिन्न मुद्दों पर कार्रवाई की सहमति हुई।

बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग और पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक झा के द्वारा इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई, मीटिंग में डी.आई.जी. कांकेर के.एल.ध्रुव, पुलिस अधीक्षक कांकेर, बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और आईटीबीपी के कमांडेंट उपस्थित रहे। मीटिंग का प्रमुख उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराने सरहदी जिले से आपसी तालमेल बढ़ाने, परस्पर सूचनातंत्र मजबूत करने तथा बॉर्डर सीलिंग को लेकर इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर मीटिंग रखी गई थी।

आज के मीटिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर आई के एलेसेला, पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत, पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी वाय पी सिंह सहित ITBP के सेनानी 27वी वाहिनी मॉनपुर विवेक कुमार पांडेय , मुकेश कुमार दशमाना सेनानी 44वीं वाहिनी मोहला, सिद्धार्थ कुमार सेनानी 38वीं वाहिनी ITBP छुरिया और अन्य वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। मीटिंग को स्टेनो श्रीनिवास राव एवं PRO दुर्ग प्रशांत शुक्ला द्वारा क्रियान्वित किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...