CG – भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने दो बाइक की हुई जबरदस्त भिड़त, 2 लोगों की मौके परब ही चली गई जान, 3 की हालत गंभीर

आमने-सामने दो बाइक की हुई जबरदस्त भिड़त

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की जान चली गयी है। वही तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की मदद से सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दो बाइक के बीच आमने-सामने से जबरदस्त भिड़त होने से ये हादसा हुआ। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल दो शख्स की मौके पर ही मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक घटना बलरामपुर के राजपुर थाना क्षेत्र के भदारगांव की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मुख्यमार्ग पर दो बाईक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। सड़क दुर्घटना में घायल तीन अन्य लोगों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस दुर्घटना पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। वहीं इस हादसे की जानकारी के बाद मृतकों के परिवार में मातम व्याप्त है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...