भीषण सड़क हादसा: पिकनिक मना के लौट रहे थे, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 4 बच्चों समेत 5 की मौत

भीषण सड़क हादसा

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्कूली बच्चों से भरी बस पलट गयी। इस भीषण हादसे में बस में सवार 4 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 32 छात्र घायल है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम स्कूली बच्चे लखनऊ से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस के सामने एक बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।

दुर्घटना के संबंध में एएसपी अखिलेश नारायण ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस विकासखंड सूरतगंज के कंपोजिट विद्यालय हरक्का की थी। विद्यालय के विद्यार्थी बस में सवार होकर पिकनिक मनाने लखनऊ गये थे। पिकनिक मनाकर लखनऊ से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। उन्होने बताया कि बस की रफ़्तार काफी तेज थी और एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस चालक के नियंत्रण से बाहर होने के बाद पलट गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के द्वारा तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। आनन फानन में सभी बस में फंसे बच्चों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिसमें चार बच्चों की मौत हो गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...