बस्तर दौरे से लौटते ही होली बैकुंठधाम के होली मिलन समारोह में पहुंचे विधायक रिकेश सेन: भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय बघेल को एक लाख मतों से लीड दिलाने का दोहराया संकल्प… MLA बोले- अबकी पार जरूर होंगे 400 पार

भिलाई। बस्तर दौरे से लौटते विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा के बैकुंठधाम प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी कैम्प मंडल के होली मिलन समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने मोदी की गारंटी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक विजयश्री हासिल कर 400 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी। दुर्ग लोकसभा से हमारे लाडले प्रत्याशी विजय बघेल को वैशाली नगर विधानसभा से 1 लाख से अधिक रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएंगे।

उन्होंने बताया कि आज छत्तीसगढ़ की माता बहनों को महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त भी खातों में आ गई है। भाजपा कार्यकर्ता कभी घर में नहीं बैठता, नई ऊर्जा और उत्साह के साथ वो जनहित में लोगों के घर-घर पहुंच उनको विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए, उन्हें लाभान्वित करते हुए मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान कर रहे हैं। समारोह में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को बड़ी लीड दिलाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश बिजपुरिया, उपाध्यक्ष राम उपकार तिवारी, पुरूषोत्तम देवांगन, त्रिलोचन सिंह, विनोद सिंह, संतोष मौर्य, अशोक गुप्ता, अमित मिश्रा, मंजू दुबे, रमशीला सिन्हा, चिन्ना राव, विजय सिंह, बसंता नायर, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, राजेश चौधरी, अवतार सिंह, कुबेर शर्मा, भोला साहू, धर्मेंद्र तिवारी, भरत गौर, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...