अवैध प्लाटिंग पर चला जिला प्रशासन का डंडा: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर ज़िले में अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्रवाई… लगभग 310 हाईवा अवैध रेत और 134 हाईवा मुरम की गई जब्त

रायपुर। ज़िले में कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज मंदिर हसौद में सीएमओ मंदिर हसौद एवं तहसीलदार मंदिर हसौद की उपस्थिति में क्रमशः अभिषेक गुप्ता पिता प्रदीप गुप्ता का एक एकड़, पिंटू ब्रह्मा पिता आशीष कुमार ब्रह्मा का 2 एकड़ कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग को हटाते हुए कार्यवाई की गई। साथ ही ग्राम नकटा में शासकीय भूमि पर लगभग 310 हाईवा अवैध रेत एवं 135 हाईवा मुरम भंडारण पर कारवाई करते हुए जब्त किया गया।

वही रायपुर अटल एक्सप्रेसवे पर खुले अवैध प्लॉटिंग के मार्ग को बंद किया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ज़िले के राजस्व अमला एवं नगर निगम ज़ोन कमिश्नरों की बैठक लेकर ज़िले में अवैध प्लॉटिग एवं अतिक्रमण पर रोक लगाते हुए क़ानूनी कार्यवाई करने के निर्देश दिये थे ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ :...

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...

बलौदाबाजार में पटवारियों का आंदोलन तेज : निलंबन और...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब और जोर पकड़ लिया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर...