16 जून को लगने वाला है प्लेसमेंट कैम्प… इन पदों पर होगी भर्तियां… 12 वीं पास कर सकते है आवेदन

महासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 जून को रोजगार कार्यालय परिसर, महासमुन्द में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एसबीआई लाइफ इन्श्योरेंस महासमुंद द्वारा, डेवलपमेंट मैनेजर के 03 पद, इन्श्योरेंस एडवाईजर के 25 पद के लिए 12 वीं पास एवं स्नातक पास आवेदकों की भर्ती मासिक वेतन एवं कमीशन पर की जाएगी।

उक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...