दो बड़ी हस्तियां भिलाई के रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज में : बॉलीवुड सिंगर अखिल सचदेवा बिखेरेंगे अपने आवाज का जादू, झूमेंगे भिलाइयंस… BOAT के फाउंडर अमन गुप्ता करेंगे एंटरप्रेन्योरशिप पर बात

भिलाई। युवाओं के सबसे पसंदीदा शो शॉर्क टैंक के शार्क और बोट के सीईओ अमन गुप्ता शनिवार को भिलाई में रहेंगे। इसके पहले शुक्रवार को मशहूर प्लेबैक सिंगर अखिल सचदेवा भी अपनी आवाज के जादू से भिलाइयंस की शाम को यादगार बनाएंगे। दरअसल, ये दोनों ही हस्तियां रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार से शुरू हुए तीन दिवसीय स्पोट्र्स, टेक्निकल और कल्चरल फेस्ट व्योम में शामिल होने भिलाई आ रहे हैं। युवाओं की जुबान पर चढ़ चुके गीत सुन मेरे हमसफर और कबीर सिंह का सॉन्ग तेरा बन जाऊंगा को अखिल ने ही आवाज दी है। इसके अलावा तेरी गलियां गीत भी उनकी आवाज में मशहूर हुआ।

इस फेस्ट के आखिरी दिन 6 अप्रैल को शॉर्क अमन गुप्ता युवाओं के साथ अपनी आंत्रप्रेन्योरशिप की जर्नी साझा करेंगे। इस फेस्ट के विजेता छात्रों को अमन के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पहले गुरुवार को क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने व्योम-2024 का उद्घाटन किया। कॉलेज के चेयरमैन संतोष रूंगटा, डायरेक्टर टेक्निकल डॉ. सौरभ रूंगटा, सोनल रूंगटा, डॉ. संजीव शुक्ला, डॉ. एजाजुद्दीन, डॉ. जवाहर सूरी शेट्टी, डॉ. एडविन एंथोनी, प्राचार्य डॉ. राकेश हिमते, डॉ. नीमा एस बालन और तमाम फैकल्टी मेंबर्स ने रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाकर इस फेस्ट का आगाज किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...