CG में घूसखोर पटवारी गिरफ्तार: नामांतरण के नाम पर मांग रहा था पैसा, रिश्वत लेते ACB-EOW ने किया रंगेहाथ गिरफ्तार

रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 3000 रुपये की रिश्वत लेते सूरजपुर जिले के पटवारी रामगोपाल साहू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फौती नामांतरण के लिए आरोपित पटवारी ने 5000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। 2000 रुपये तत्काल उसने नकद ले लिए थे। गुरुवार को जिला मुख्यालय सूरजपुर में घूसखोर पटवारी 3000 की रिश्वत ले रहा था। इस दौरान योजनाबद्ध तरीके से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो में फेर बदल के बाद यह पहली कार्रवाई है। एसीबी इकाई अंबिकापुर के द्वारा पटवारी को पकड़ा गया। उसकी पदस्थापना पटवारी हल्का नंबर 17 तेलईमुड़ा में है उसके पास पटवारी हल्का नंबर 12 गोविंदपुर का भी अतिरिक्त प्रभार है। आरोपित पटवारी पिउरी चौक रामानुजनगर का रहने वाला है। IPS अमरेश मिश्रा के एसीबी चीफ की कमान संभालते ही अब ACB-EOW एक्शन में है। एक तरफ जहां घोटालों की जांच में रफ्तार आयी है, वहीं दूसरी तरफ घूसखोरों को भी रंगे हाथों दबोचा जा रहा है।

दरअसल गोविदपुर, तहसील रामानुजगगर, जिला सूरजपुर छ०ग० के सुनील कुमार सिंह ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, अम्बिकापुर में शिकायत की थी, कि उसकी पैतृक भूमि है जिसका खसरा नंबर 1912. 2350, 2392 2445, 2465, 2469 कुल रकबा 0.810 हे० है। उक्त भूमि उसके पिलाजी दशरथ व माता देवचरनी के नाम से दर्ज है। पिताजी दशरथ का देहांत दिनांक 26.10.2022 एवं माताजी का देहांत 30.01.2017 को हो चुका है। प्रार्थी के पिताजी के देहांत उपरात जब प्रार्थी हल्का पटवारी नंबर-02 रामगोपाल साहू के पास पैतृक भूमि में फौती चढाकर प्रार्थी का नाम राजस्व रिकार्ड में दुरूस्त कराने हेतु गया तब उनके द्वारा फौती चढ़ाकर प्रार्थी का नाम रिकार्ड में दुरुस्त करने के एवज में 5 से 10 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई।

सुनील सिंह को पटवारी ने कहा कि पैसे तो देना ही पड़ेगा पैसे दोगे तभी तुम्हारा पैतृक भूमि का रिकार्ड दुरूस्त होगा। जो कि प्रार्थी सुनील कुमार सिंह ग्राम गोविंदपुर के हल्का पटवारी नंबर- 02 रामगोपाल साहू को रिश्वत के रूप में पैसे नहीं देना चाहता था, बल्कि उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। प्रार्थी का शिकायत सत्यापन कराया गया जिसमें प्रार्थी सुनील कुमार सिंह के द्वारा पटवारी रामगोपाल साहू से मिलकर अपने कार्य के संबंध में बातचीत करने के पश्चात रिश्वत रकम के संबंध में बातचीत किया। जिसपर पटवारी रामगोपाल साहू के द्वारा कहा गया कि कार्य करने के लिये 5000/ रुपये देना पड़ेगा। यदि पैसा नहीं दोगे तो काम नहीं करूंगा जिसपर प्रार्थी के द्वारा तत्काल 2000 / रुपये दे दिया गया।

बाकी की रकम 3000/ रुपये बाद में देने की बात कही जिसपर पटवारी रामगोपाल साहू के द्वारा बोला गया कि जब तक शेष रकम 3000/ रुपये नहीं दोगे, तब तक आगे की कार्यवाही नहीं करूंगा। इस प्रकार पटवारी रामगोपाल साहू के द्वारा 5000/ रुपये मांग किये जाने की पुष्टि हुई तथा 2000/रुपये तत्काल लेकर शेष राशि 3000/ रुपये की मांग की जा रही थी। शिकायत सत्यापन होने पर आज आरोपी पटवारी रामगोपाल साहू, पटवारी प०ह०नं- 17 तेलईमुड़ा एवं प्रभारी पटवारी, प०ह०नं०-02. ग्राम गोविंदपुर, तहसील रामानुजनगर जिला सूरजपुर (छ०ग०) को प्रार्थी सुनील कुमार सिंह से 3000/ रुपये रिश्वत लेते हुए भारतीय स्टेट बैंक सूरजपुर के प्रांगण में रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा- 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988, (यथा संशोधन 2018) के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...